Thursday, May 2, 2024
HomeHINDIडब्ल्यूजेएआई (WJAI) का कई स्तरों पर विस्तार... कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों...

डब्ल्यूजेएआई (WJAI) का कई स्तरों पर विस्तार… कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों को दी गई नई जिम्मेवारियां

पटना, 30 मार्च। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया (डब्ल्यूजेएआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन का कई स्तरों पर विस्तार किया गया। इस बैठक में कई सदस्यों को नई जिम्मेवारियां दी गईं, साथ ही कई नए पदों की स्थापना भी की गई ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके। संगठन में दर्जनों नए सदस्यों को शामिल किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना और तकनीकी समिति के अध्यक्ष लव सिंह की उपस्थिति में आज शनिवार को होटल मैत्रेय में यह बैठक संपन्न हुई।

मधुप मणि पिक्कू को राष्ट्रीय सचिव (बिहार प्रभारी) का पद सौंपा गया, अकबर इमाम को कार्यालय सचिव का, रविशंकर शर्मा और चन्दन राज को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। सहायक सचिव के पद की स्थापना करने के लिए राम बालक रॉय को चुना गया। कोषाध्यक्ष के सहायक के रूप में मनोकामना सिंह को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के पद पर अभिषेक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

सुमन केशव सिंह को बिहार प्रदेश में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। वे वरिष्ठ पत्रकार हैं और नवभारत टाईम्स डिजिटल के बिहार प्रभारी भी हैं।

बैठक में अक्टूबर 2023 में आयोजित वेब मीडिया सम्मिट के आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार ने प्रस्तुत किया। संगठन की प्रमुख इकाइयों जैसे वेब जर्नलिस्ट्स स्टैण्डर्ड ऑथॉरिटी (डब्ल्यूजेएसए) और वेब जर्नलिस्ट्स टेक्निकल कमेटी (डब्ल्यूजेटीसी) के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इंजीनियर कुमार मयंक को डब्ल्यूजेटीसी में नए सदस्य के रूप में मंजाना गया।

डब्ल्यूजेएआई ने नियमित तौर पर वार्षिक समारोह, कार्यशाला, और उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया। साथ ही, नए और पुराने सदस्यों को नए आई कार्ड जारी करने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना ने संगठन में सदस्यता दिलाने के लिए मोहम्मद मंजर सुलेमान, दीपक कुमार, पंकज कुमार, महफूज आलम, मनीष कुमार, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, और चन्द्र मोहन सिंह को शामिल किया। नए सदस्यों के परिचय के साथ ही, बैठक समाप्त हुई।

मौके पर कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण, राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव और सूरज कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular